NEET-Biological Classification(जीव जगत का वर्गीकरण) Previous Year Questions with explanation

जीव जगत का वर्गीकरण

(Biological Classification)

Previous Year Questions

Note:- प्रीवियस ईयर के questions रिपीट होते हैं तो इसे ध्यान से पढ़ें



1.  निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?(2019)

(a) यीस्ट के लम्बे धागेनुमा कवक  तंतुवाली तंतुमय काय होती हैं   
(b) मॉरल और ट्रफल खाने योग्य होते   हैं।
(c) क्लेविसेप्स बहुत से एल्केलॉइड और एल.एस.डी. का स्रोत है।   
(d) कोनिडिया बहिर्जात रूप में उत्पन्न होते हैं और ऐस्कोबीजाणु अंतर्जातीय रूप में उत्पन्न होते हैं।


2.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है
?( 2019)
(a)
प्रियानों में अनियमित मुड़ी हुई प्रोटीनें होती हैं।       
(b) 
विरोइड में प्रोटीन आवरण का अभाव होता है।
(c)
विषाणु अनिवार्य रूप से परजीवी होते हैं।

(d) विषाणुओं में संक्रामक संगठक प्रोटीन आवरण होता है।

 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पूर्वकेन्द्रकी नहीं है? ( 2018)
(a) 
नॉस्टॉक   

(b)  माइकोबैक्टीरियम
(c) सैकैरोमाइसीज
(d) ऑसिलैटोरिया

4. गलत कथन को चुनिए- ( 2018)
(a)
स्पोरोजोअनों में पादाभ चलने और  खाद्य ग्रहण करने की संरचनाएँ हैं।
(b)
छत्रकों का संबंध बैसिडियोमाइसिटीज से है।
(c)
कवकों और पादप जगत के सदस्यों में कोशिका भित्ति उपस्थित होती है।
(d)
मोनेरा को छोड़कर सभी जीव जगतों की कोशिका में सूत्रकणिकाएँ एक शक्तिगृह हैं।


5
. निम्नलिखित में से किसमें केन्द्रक संलयन तथा अर्धसूत्री विभाजन के पश्चात-बीजाणु बहिर्जात रूप में उत्पन्न होते हैं?( 2018)

(a)  ऐगैरिकस 
(b)  आल्टर्नेरिया 
(c)   न्यूरोस्पोरा 
(d)  सैकैरोमाइसीज

6.  किसमें प्रकाश-संश्लेषण में ऑक्सीजन नहीं निकलती? ( 2018)
(a) 
साइकस   
(b) 
नॉस्टॉक
(c) 
ग्रीन सल्फर बैक्टीरिया
(d) 
कैरा


7
.  निम्नलिखित में से कौन-से जीव महासागरों में मुख्य उत्पादक के रूप में जाने जाते हैं? (2018)
(a) 
सायनोबैक्टीरिया
(b) 
डायटम्स
(c) 
डायनोफ्लैजेलेट्स
(d) 
यूग्लीनाइड्स

8
.  सिलिएट्स अन्य सभी प्रोटोजोअनों से   किस प्रकार भिन्न है? ( 2018)
(a) 
ये शिकार को पकड़ने के लिए पादाभ का प्रयोग करते है।
(b) 
इनमें अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए संकुचनशील धानी होती है।
(c) 
ये गमन के लिए कशाभिका का प्रयोग करते हैं।
(d)
इनमें दो प्रकार के केन्द्रक होते हैं।

9.   निम्नलिखित में से कौन चरम लवणीय दशाओं में पाए जाते हैं? ( 2017)
(a) 
आद्यबैक्टीरिया
(b) 
यूबैक्टीरिया
(c) 
सायनोबैक्टीरिया
(d)
माइकोबैक्टीरिया

10.  विरोइड, विषाणुओं से भिन्न हैं क्योंकि इनमें-(2017)

(a)  प्रोटीन आवरण के साथ DNA अणु होते हैं।   
(b) 
बिना प्रोटीन आवरण के DNA अणु होते हैं।
(c) 
प्रोटीन आवरण के साथ RNA अणु होते हैं।
(d) 
बिना प्रोटीन आवरण के RNA अणु होते हैं।

11.  निम्नलिखित में से कौन सबसे छोटी ज्ञात जीवित कोशिकाएँ है, जिनमें एक निश्चित कोशिका भित्ति नहीं होती, ये पादपों और जंतुओं में रोगजनक हैं और बिना ऑक्सीजन के जीवित रह सकते हैं?( 2017)

(a) बैसीलस

(b) स्यूडोमोनॉस 

(c)  माइकोप्लाज्मा 

(d) नॉस्टाक


12.  निम्न में कौन-सा अवयव बैक्टीरिया कोशिका को चिपकने की विशिष्टता प्रदान करता है? (2017)
(a) 
कोशिका भित्ति        
(b) 
केंद्रकीय झिल्ली
(c) 
प्लैज्मा झिल्ली        
(d) 
ग्लाइकोकैलिक्स


13. जीवाणुओं में डी.एन.. प्रतिकृतीयन होता है ( 2017)

(a)  S अवस्था के दौरान   
(b)
केंद्रिका के अंदर
(c) 
विखण्डन से पहले
(d)
अनुलेखन से ठीक पहले


14.  कवकों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत हैं?(2016)

(a)  ये विषमपोषी होते हैं।
(b) ये एककोशिकीय और बहुकोशिकीय दोनों प्रकार के होते हैं।
(c) ये ससीमकेन्द्रकी है।
(d)
सभी कवकों में शुद्ध सेलुलोज वाली कोशिका-भित्ति होती है।  



15
. मीथेनोजन किससे सम्बन्धित होते हैं
? (2016)
(a) 
डाइनोफ्लैजिलेट   
(b)
अवपंक फफूंदी
(c) 
सुजीवाणु
(d)
आद्यजीवाणु

उत्तर
Answers

1. (a)
2. (d)
3. (c)
4. (a)
5. (a)
6. (c)
7. (b)
8. (d)
9. (a)
10. (d)
11. (c)
12. (d)
13. (c)
14. (d)
15. (d)


                              
व्याख्या
(Explanation)

1. यीस्ट एककोशिकीय कवक जाल (माइसीलियम) रहित एस्कोमाइसिटीस वर्ग का कवक है।

2. विषाणुओं में संक्रामक संगठक आनुवंशिक पदार्थ होता है, जो आर.एन.ए. (RNA) अथवा डी.एन.ए. (DNA) हो सकता है।

3. सैकैरोमाइसीज उदा-यीस्ट एक कोशिकीय, यकैरियोटिक कवक हैं। प्रोकैरियोटस में बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम), साइनोबैक्टीरिया (नॉस्टॉक और ऑसिलेटोरिया) माइकोप्लाजमा और आर्किबैक्टीरिया।

4. अमीबीय प्रोटोजोआ में गमन अंग कूटपाद होते हैं। उदा-अमीबा। कशाभी प्रोटोजोआ में गमन के लिए कशाभ पाया जाता हैं। उदा-ट्रिपैनोसोमा। स्पोरोजोआ में गमन के लिए (पक्ष्माभ, कशाभ, कूटपाद आदि) अंग अनुपस्थित होते हैं।, उदा-प्लाज्मोडियम। पक्ष्माभी प्रोटोजोआ में गमन अंग पक्ष्माभ होते हैं, उदा-पैरामीशियम।

5. ऐगैरिकस (बेसिडियोमाइसिटीज का सदस्य), बेसिडियम में सामान्यतः चार मायोबीजाणु अथवा बेसिडियमबीजाणु बेसिडियम पर बहिर्जातीय उत्पन्न होते हैं। न्यूरोस्पोरा (ऐस्कोमाइसिटीज का सदस्य) में एस्कस बीजाणु का निर्माण, अंतर्जातीय फलनकाय (Fruting body), ऐस्कस में होता हैं।
आल्टर्नेरिया (डयूटिरोमाइसिटीज का सदस्य) लैंगिक बीजाणु का निर्माण नहीं करते हैं। सैकैरोमाइसीज (ऐस्कोमाइसिटीज का सदस्य) ऐस्कस बीजाणु का निर्माण अंतर्जातीय रूप से करते हैं।

6. हरे गंधक जीवाणु में जल को इलेक्ट्रान दाता के रूप में प्रयोग करने की क्षमता नहीं होती हैं (अथवा ये जल को ऑक्सीकृत नहीं करते हैं।) बल्कि सल्फाइड का प्रयोग प्रकाश संश्लेषण क्रिया में करते हैं और इसलिए प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन का निर्माण नहीं करते हैं।

7. समुद्र में पादपपप्लवकों का सबसे सामान्य सदस्य डायटम्स हैं। इनमें क्लोरोफिल वर्णक पाया जाता हैं जो प्रकाश संश्लेषण में सहायक होता हैं। जलीय खाद्य श्रृंखला व समुद्री पारिस्थितिक तंत्र इन पर निर्भर होता हैं क्योंकि ये प्राथमिक उत्पादक होते हैं। ये समुद्रों के मुख्य उत्पादक कहलाते हैं।

8. पक्ष्माभी प्रोटोजोआ दूसरे प्रोटोजोआ से अलग होते हैं। इनके पास दो केंद्रक दीर्घ केंद्रक (macronucles) व लघु केंद्रक (micronucles) होता हैं, (केंद्रक द्विरूपता)। उदाहरण - पैरामीशियम का दीर्घ केंद्रक उपापचयी क्रियाओं के साथ ही वृद्धि पर भी नियंत्रण रखते हैं और लघु केंद्रक प्रजनन से संबंधित होते हैं।

9. हेलोफाइल्स एक प्रकार के आद्यबैक्टीरिया होते है जो उच्च लवणीय परिस्थितियों में पाए जाते हैं। जैसे-नमक बनाने की जगह (salt pans), लवणीय किनारे (salt beds)और लवणीय दलदलीय जगह (salt marshes)।

10. विरोइड्स स्वतंत्र RNA कण है जो प्रोटीन आवरण (coat) रहित होते है। ये संक्रामक होते हैं व वाइरस से छोटे होते है।

11. माइकोप्लाज्मा सबसे छोटी जीवित कोशिकाएँ हैं, जिनमें कोशिक भित्ति नहीं होती है। यह पादपों व जंतुओं दोनों के लिए रोगकारक होती हैं व ऑक्सीजन के बिना भी जीवित रह सकती हैं।

12. ग्लाइकोकैलिक्स (म्यूसिलेज आच्छद) कोशिका आवरण की सबसे बाहरी परत है, जो कि प्रोटीन युक्त या प्रोटीन रहित नॉन-सेल्युलोसिक पॉलीसैकेराइड्स की बनी होती है। यह कोशिका को चिपचिपापन (stickiness) देती हैं

13. बैक्टीरिया में DNA का प्रतिकृतीयन (Replication) विखण्डन (Fission) द्वारा विभाजन से ठीक पहले होता है।

14. कवक की कोशिका भित्ति मुख्यतः काइटिन की बनी होती है। अर्थात मूल रूप से N-एसीटाइल -D-ग्लूकोसामीन (ग्लकोज के व्युत्पन्न) से बनी होती है।

15. मीथेनोजन, आर्कीबैक्टीरिया वे प्रकार हैं जिनमें मेथेन उत्पन्न करने वाले वंश जैसे मीथेनोबैसिलस और मीथेनोथ्रिक्स आते है। मीथेनोजन पूर्णतः अवायवीय होते है जो कि ऑक्सीजन की कमी वाले वातावरण जैसे-दलदली, कीचड़ (जिसका निर्माण सीवेज उपचार के दौरान) और रयूमिनेट के पाचन तंत्र में पाये जाते है। संभवतः ये ऊर्जा, कार्बन डाईऑक्साइड के अपघटन और हाइड्रोजन के ऑक्सीकरण द्वारा मेथेन के उत्पादन के साथ मिलती है।


Previous
Next Post »