NEET The Living World Questions Solved in hindi

जीव जगत

 (The Living  World)

Previous Year Questions


Note:- प्रीवियस ईयर के questions रिपीट होते हैं तो इसे ध्यान से पढ़ें

1. पादपालय पत्र के नामपत्र में निम्नलिखित में से कान सी सूचना अंकित नहीं होती?  (2016)
(a)   स्थानीय नाम                   
(b)   पौधे की ऊँचाई
(c)   संग्रह की तारीख                  
(d)   संग्रहकर्ता का नाम

2. नामकरण कुछ सार्वभौमिक नियमों से संचालित है। निम्न में से कौन-सा एक नामकरण के नियमों के विपरीत है। (2016)                                                                                      
(a) जैविक नाम लैटिन भाषा में होते है और छपाई में तिरछा लिखते हैं।        
(b) जैविक नाम को जब हाथ से लिखते है तो शब्द रेखांकित होने चाहिए।
(c)  जैविक नाम को किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।    
(d) जैविक नाम में पहला अक्षर वंश को तथा दूसरा जाति  को दर्शाता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?( 2013)
(a) पादपालय में शुष्कीकृत, प्रेस किये गये परिरक्षित पादप नमूने होते हैं।                 
(b) वानस्पतिक उद्यान, सन्दर्भ के लिए जीवित पादपों का संग्रहण है।
(c) संग्रहालय, पादपों और जन्तुओं की तस्वीरों का संग्रहण हैं।              
(d) कुंजी नमूनों को पहचानने के लिए एक वर्गीकी सहायक हैं।

4.निम्नलिखित में से किस एक जीव का सही वैज्ञानिक नाम, जो नामकरण के अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार सही छापा गया है तथा जिसका सही वर्णन भी किया गया है, कौन सा है?(2012)
(a) Musca domestica - सामान्य घरेलू छिपकली, एक सरीसृप                 
(b) Plasmodium falciparum - एक प्रोटोजोअन रोगजनक जिससे सर्वाधिक गंभीर प्रकार का मलेरिया  होता है।
(c)  Felis tigris  - भारतीय बाघ, गीर जंगलों में भली  भांति सुरक्षित                     
(d) E-coli - पूरा नाम Entamoeba coli, मानव  अंतड़ियों में सामान्यतः पाया जाने वाला एक जीवाणु

5.निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राणी अपनी विशिष्ट नाम से दी गयी वर्गीकरण श्रेणी से सही मिलाया गया है?(2011)
(a)  बाघ-टाइग्रिस, जो एक स्पीशीज है।                
(b)  कटलफिश-मोलस्का, जो एक क्लास है।
(c)  मानव-प्राइमैट जो एक फैमिली है।            
(d)  घरेलू मक्खी - मस्का जो एक ऑर्डर है।

6. निम्न में से कौन-सा मत केवल जीवित जीवों का अभिलाक्षणिक गुण है?( 2011)
(a)  सतही या आन्तरिक दोनों ओर पदार्थों के संग्रहण  द्वारा भार में वृद्धि              
(b)  पृथक्कारी उपापचयी अभिक्रियाओं का स्वपात्रे संवर्धन
(c)  केवल अन्दर की तरफ भार में वद्धि         
(d)  वातावरण व उनकी स्मृति में होने वाली घटनाओं का  बोध 


7. ICBN का पूरा नाम क्या है?( 2007)
(a)  इंडियन कोड ऑफ बोटैनिकल नामेनक्लेचर                        
(b)  इंडियन कांग्रेस ऑफ बायोलॉजिकल नेम्स
(c)  इंटरनेशनल कोड ऑफ बोटैनिकल नामेनक्लेचर          
(d)  इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ बायोलॉजिकल नेम्स

8. सजीव जीवों का निर्जीव वस्तुओं में निरपवाद रूप में  उनकी किस क्षमता के आधार पर अलग पहचाना जा  सकता है?(2007)
(a)  वृद्धि एवं गति                        
(b)  स्पर्श के लिए संवेदनशील
(c)  पर्यावरण के साथ अन्योन्यक्रिया एवं प्रगतिश विकास         
(d)  जनन

9. वनस्पति उद्यानों का एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य क्या है?( 2005)
(a) उनमें मूल-स्थानेतर जननद्रव्य का संरक्षण होता है।                       
(b)  इनमें वन्य जीवन के लिए प्राकृतिक आवास उपलब्ध होता है।
(c)  उनमें उष्णकटिबंधीय पौधे देखे जा सकते हैं।     
(d) ये मनोरंजन का एक सुन्दर क्षेत्र प्रस्तुत करते हैं।

10. स्पीशीज को किस रूप में माना जाता है?( 2003)
(a) वर्गीकरण की वास्तविक आधारभूत इकाइयाँ                       
(b)  वर्गीकरण की निम्नतम इकाइयाँ  
(c)  मानव मस्तिष्क की कृत्रिम परिकल्पना जिसे परिशुद्ध रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता  
(d) वर्गीकरणविदों द्वारा अधिकल्पित वास्तविक वर्गीकरण इकाइयाँ  
उत्तर (Answer) 
1.  (b)
2.  (c)
3.  (c)
4.  (b)
5.  (a)
6.  (d)
7.  (c)
8.  (b)
9.  (a)
10. (a)

व्याख्या (Explanation)  

1. हरबेरियम पौधों का संग्रहण है, जिन्हें सुखाकर दबाकर, हरबेरियम शीट पर चिपकाकर, पहचानकर, वर्गीकरण तंत्र के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। हरबेरियम शीट को संग्रहित कर रखना भविष्य के लिए लाभदायक रिकार्ड होता है। 7 X 12 cm, की हरबेरियम शीट पर सूचनाएँ निश्चित स्थान पर अर्थात् शीट के सीधे कॉर्नर पर नीचे की ओर लिखी जाती है। 
जिनमें 
(i)    पादप का वैज्ञानिक नाम 
(ii)   साधारण नाम या देशी नाम 
(iii)  फैमिली 
(iv)   स्थान 
(v)    संग्रहित पादप की दिनांक 
(vi)   संग्रहित संख्या 
(vii)  संग्रहणकर्ता का नाम 
(viii) पादप की विशेषताएँ (optical) 
(ix)   संस्था का नाम (optical) आदि सूचनाएँ अंकित की जाती है।

2.जैविक नाम की व्युत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है या लैटिनाइन्ड में लिखा जाता है क्योंकि लैटिन भाषा एक मृत भाषा है। इसलिए समय बीतन के साथ इसकी फाॅर्म या वर्तनी बदली नहीं जा सकती है।

3.संग्रहालयों में अध्ययन तथा संदर्भ (Reference) हेतु संरक्षित (Preserved) पौधों तथा जीवों का संग्रह किया जाता है। प्रतिरूपों (Specimens) को पात्र या ज़ार में विलयन में रखकर संरक्षित किया जाता है। पादप तथा जीव प्रतिरूपों को शुष्क नमूनों के रूप में भी संरक्षित किया जा सकता है। कीटों को एकत्रित कर मारकर तथा पिन से स्थायी करने (Pinning) के पश्चात् कीट बक्सों में संग्रहित किया जाता है। बडे़ जीव जैसे पक्षियों तथा स्तनधारियाँ (Mammals) को फार्मलित विलयन में संरक्षित किया जाता है। संग्रहालयों में जीवों के कंकालों का भी संग्रह किया जाता है।

4.प्लाज्मोडियम फेल्सीपेरम एक परजीवी प्रोटोजोआ है। यह प्लाज्मोडियम की एक जाति है, जिसके कारण मानव में मलेरिया होता है। इसका जीवन चक्र दो पोषक जीवों में (मानव एवं मच्छर) में पूर्ण होता है। घरेलू छिपकली का वैज्ञानिक नाम हैमीडक्टाइलस है, जबकि घरेलू मक्खी (Housefly) का वैज्ञानिक नाम मस्का डोमेस्टिका है। भारतीय बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथरा टाइग्रिस है। ई कोलाई का पूरा नाम ऐशरिश्चिया  कोलाई है।

5. द्विनाम नामकरण पद्धति के अनुसार जीव का नामकरण करते समय उसके वंश (Genus) एवं जाति (Species) के लैटिन नामों का उपयोग किया जाता है। बाघ का जन्तु वैज्ञानिक नाम पैंथरा टाइग्रिस है, जहाँ पैंथेरा बाघ के वंश एवं टाइग्रिस जाति के नाम को इंगित करता है। कटल फिश संघ मोलस्का का सदस्य है। मानव वर्ग मैमेलिया के गण (आर्डर) प्राइमेट का सदस्य है। घरेलू मक्खी मस्का डोमेस्टिका में मस्का उसके वंश एवं डोमेस्टिका उसकी जाति को इंगित करता है।

6.वातावरण व उनकी स्मृति में होने वाली घटनाओं का  बोध 

7. इंटरनेशनल कोड ऑफ बॉटैनिकल नामेनक्लेचर (ICBN) में  सिफारिशों तथा नियमों का संग्रह है जिसका संबंध पौधे को नियमानुसार दिए गए वानस्पतिक नाम से है।ICBN का आधार सी. लीनियस द्वारा लिखित पुस्तक फिलॉसोफिया बॉटनिकामें दिया गया है। यह जुलॉजिकल नामकरण से स्वतंत्र है। जाति की रैंक (Rank) आधार है किया जाता है तथा वर्ग (Taxa) की रैंक प्रदान की है।

8. स्पर्श के लिए संवेदनशील

9. वनस्पति उद्यानों में पौधे की संकटग्रस्त जातियों का ऑफ साइट संरक्षण किया जाता है, जिसे बाह्म स्थानेसंरक्षण कहा जाता है। वनस्पति उद्यानों में संकटग्रस्त जातियों को उनके असुरक्षित आवास से हटाकर मानव की देखरेख में संरक्षित किया जाता है। इन उद्यानों में पूर्ण पौधा, अथवा उसका कोई पादप भाग तथा जर्म प्लाज्म का भी बाह्म स्थाने संरक्षण किया जाता है।

10. जाति, जीवों की प्राकृतिक जनसंख्या या प्राकृतिक जनसंख्या का समूह है जो कि आनुवंशिक तौर पर विभेदित तथा प्रजनन के तौर पर भी पृथकभूत है तथा आवश्यक आकारिकी (Morphological) गुण (Traits) समान होते हैं। जाति आनुवंशिक तौर पर घनिष्ठ तंत्र होता है, क्योंकि इसके सदस्य अन्य जाति के सदस्यों के साथ प्रजनन नहीं करते हैं। जाति निम्नतम या आधार वर्गिकी श्रेणी है उदाहरण आम (मैंगीफेरा इंडिका), आलू (सोलेनम ट्यूबरोसम) शेर (पैंथेरा इंडिका) यहाँ पर इंडिका, ट्यूबरोसम लियो क्रमशः मैंगीफेरा, सोलेनम तथा पैंथेरा वंश की जातियाँ है। सभी अन्य वर्गिकी श्रेणियों को जाति के संबंध में परिभाषित तथा व्याख्यातित किया जाता है। उदाहरण वंश, जातियों का एक समूह है तथा उपजाति या वेराइटी जाति का एक भाग है। पूर्व से उपस्थित वर्तमान जातियों से नवीन जातियों की उत्पत्ति होती है। जाति को वर्गिकी की आधार इकाई माना गया है चूँकि अभिकतर मामलों में हमारे पास अंतराविशिष्ट (Interaspecific) नाम नहीं है।


 

       

 




First