NEET Animal Kingdom(प्राणी जगत) Questions Solved in hindi


प्राणी जगत

 (Animal Kingdom)

Previous Year Questions


Note:- प्रीवियस ईयर के questions रिपीट होते हैं तो इसे ध्यान से पढ़ें


1.   निम्नलिखित विशिष्टताओं पर विचार कीजिए। (2019)

(A) अंग तंत्र संगठन स्तर

(B) द्विपार्श्व सममिति

(C) पूर्ण प्रगुही एवं शरीर का खंडीभवन वे जीव संघ जो सभी उपरोक्त विशिष्टताएँ दर्शाते हैं, के लिए सही विकल्प चुनिए।

(a)  ऐनेलिडा, मोलस्का एवं कॉर्डेटा

(b)  ऐनेलिडा, आर्थोपोडा एवं कॉर्बेटा

(c)  ऐनेलिडा, आर्थोपोडा एवं मोलस्का

(d)  आर्थोपोडा, मोलस्का एवं कॉर्डेटा


2.  निम्नलिखित जन्तुओं में से कौन-से जन्तु कायांतरण नहीं करते?(2018)

(a) मॉथ              

(b)  ट्यूनिकेट

(c) केंचुआ  

(d) स्टारफिश


3.  कशेरुकी समूह के उन जन्तुओं की पहचान कीजिए, जो अपने पाचन तंत्र में क्रॉप एवं गिजर्ड द्वारा अभिलक्षित हैं।(2018)

(a)  एवीज       

(b)  रेप्टीलिया

(c) ऐम्फिबिया     

(d) ऑस्टिक्थीज


4. निम्नलिखित में से कौन-सा जन्तु समतापी नहीं है?(2018)    

(a)  कैमेलस       

(b) कीलोन

(c) मैक्रोपस         

(d) सिटैकुला इक्वीसीटम-समबीजाणु


5.   हेमीकॉर्डेट, कॉर्डेटों के साथ कौन-सी महत्वपूर विशिष्टता की साझेदारी करते हैं?(2017)

(a)  पृष्ठरज्जु की अनुपस्थिति       

(b)  अधरतल नलिका तंत्रिका रज्जु

(c) क्लोम छिद्रयुक्त ग्रसनी

(d) बिना क्लोम छिद्र की ग्रसनी


6.  निम्न में कौन जलीय स्तनपायियों का उचित समूह है?(2017)

(a)  सील, डॉलफिन, शार्क

(b) डॉलफिन, सील, ट्राइगोन

(c)  व्हेल, डॉलफिन, सील

(d) ट्राइगोन, व्हेल, सील


7.   निम्न में कौन घोड़े का गण दर्शाता है?(2017)

(a)  एक्विडी

(b)  पेरिसोडैक्टाइला

(c) कबैलस

(d) फैरस


8.  पोरीफेरों में स्पंजगुहा कशाभ कोशिकाओं द्वारा आस्तरित होती है, जिन्हें कहते हैं (2017)

(a) ऑस्टिया

(b) ऑस्कुला

(c) कोएनोसाइट

(d)  मीजनकाइमल कोशिका


9. सही कथन चुनिये(2016)

(a)  सभी सरीसृपों में तीन-कक्षीय हृदय होता है।        

(b)   सभी मछलियों में क्लोम प्रच्छद से ढंके हुए होते हैं।

(c) सभी स्तनधारी सजीवप्रजक है।

(d) सभी साइक्लोस्टोमों में जबड़े तथा युग्मित पंख नहीं होते हैं।


10.  निम्नलिखित लक्षणों में से कौन-सा एक लक्षण पक्षियों और स्तनधारियों दोनों में नहीं पाया जाता है?(2016)

(a) सजीवप्रजकता                  

(b)  नियततापी प्रकृति

(c) अस्थिभूत अंतःकंकाल      

(d)  फेफड़ों द्वारा श्वसन


 

11.   निम्नलिखित लक्षणों में से कौन-सा लक्षण फाइलमआर्थोपोडा में नहीं पाया जाता?(2016)

(a) पार्श्वपाद

(b)  संधित उपांग

(c) काइटिनी बाह्यकंकाल

(d) विखंडी खंडीभवन


12.  मेटाजिनेसिस (समैकांतरण) किसका संकेत देता है।(2015)

(a) एक जीव की अलैंगिक और लैंगिक प्रावस्थाओं के बीच पीढ़ी एकांतरण।       

(b)  भ्रूणपश्ची परिवर्धन के दौरान स्वरूप में गंभीर परिवर्तन का पाया जाना।

(c) एक सखंड शरीर और जनन की अनिषेकजनन विधि का पाया जाना।

(d)  विविध स्वरूपों में पाया जाना।


13.  जबड़ाहीन मछली, जो अपने अंडे अलवणीय जल में देती है और जिसके ऐमोसीट लार्वा कायांतरण के बाद वापस समुद्र में चले जाते हैं, वह है (2015)

(a)  मिक्साइन

(b)   नियोमिक्साइन

(c) पेट्रोमाइजॉन

(d) एप्टेट्रीटस


14.  प्लेनेरिया में किसकी अधिक क्षमता होती है?(2014)

(a) कायांतरण

(b) पुनरुत्पादन

(c) पीढ़ी एकांतरण

(d)  जैव-संदीप्ति


15. एक समुद्री उपास्थिल मछली जो विद्युत धारा उत्पन्न कर सकती है (2014)

(a) प्रिस्टिस      

(b)  टॉरपीडो

(c) ट्राईगॉन

(d) स्कोलियोडान


16.  बताये गये टेक्सोनों में उसका चुनाव कीजिए जिसमें दोनों समुद्री और स्वच्छ जलीय जातियाँ होती हैं (2014)

(a)   इकाइनोडर्मस

(b)  टीनोफोरा

(c) सिफेलोकॉर्डेटा       

(d) निडेरिया


17.   निम्नलिखित में से किस जीवित प्राणी में कोशिका भित्ति का पूर्ण अभाव है(2014)

(a)  साइनोबैक्टीरिया

(b)  समुद्री फेन (गोगोनिया)

(c)  सैकेरोमाइसीज

(d)  नील हरित शैवाल


18.  निम्नलिखित जंतुओं में से किस समूह का वर्गीकरण सही है(2013)

(a)  उड़न मछली, कटलफिश, सिल्वर फिश - पिसीज  

(b)  सेन्टीपीड, मिलीपीड़, मकड़ी, बिच्छू    - कीट (इन्सेक्टा)

(c) घरेलू मक्खी, तितली, सी.सी. मक्खी, सिल्वर फिश, कीट (इन्सेक्टा)

(d)  शूल चींटीखोर (स्पाइनी एंटईटर),   समुद्री अर्चिन, समुद्री कुकुम्बर-इकाइनोडर्मेटा


19.  निम्नलिखित जंतु-समूहों में से कौन-से एक ही फाइलम के अंतर्गत आते हैं(2013)

(a)  मलेरिया परजीवी, अमीबा, मच्छर

(b)   केचुआ, पिनवर्म, फीताकृमि (टेपवर्म)

(c) झींगा, बिच्छू, लोकस्टा (टिड्डी)

(d) स्पंज, समुद्री ऐनीमोन, स्टारफिश


20.   निम्नलिखित में से कौन-सा जंतु फाइलम आर्थोपोडा के अंतर्गत आता है? (2013)

(a)  कटलफिश     

(b)  सिल्वरफिश

(c)  पफरफिश

(d)  उड़न मछली



उत्तर (Answer) 
1.  (b)
2.  (c)
3.  (a)
4.  (b)
5.  (c)
6.  (c)
7.  (b)
8.  (c)
9.  (d)
10. (a)
11. (a)
12. (a)
13. (c)
14. (b)
15. (b)
16. (d)
17. (b)
18. (c)
19. (c)
20. (b)
व्याख्या (Explanation)  

1. मोलस्का में अंगतंत्र स्तर का गठन, अविखण्डित शरीर (अपवादः निओपाइलिना जिसका शरीर खंडित होता है।) स्पष्ट सिर, पेशीय पाद और विसरल गुहा होती है। ये सामान्यतः द्विपार्श्वसममित होते हैं लेकिन कुछ मोलस्क (जैसे-पाइला) में वृद्धि के दौरान घूर्णन (Torsion) के कारण वयस्क असममित हो जाते हैं।


2. कायांतरण द्वारा अपरिपक्व लार्वा दो या अधिक विशिष्ट अवस्थाओं से गुजरकर वयस्क में बदल जाता हैं। ऐसे प्राणी जिनमें कायांतरण पाया जाता हैं, उनके परिवर्धन को अप्रत्यक्ष परिवर्धन कहते हैं। ट्यूनिकेट्स मॉथ, तारा मीन (starfish) आदि। केंचुए में परिवर्धन प्रत्यक्ष होता हैं जिसका अर्थ है इसमें कोई लार्वा अवस्था उपस्थित नहीं होती हैं अर्थात् कायांतरण नहीं होता हैं।


3. पक्षियों की आहारनाल में सहायक संरचना क्रॉप तथा पेषणी होती हैं। क्रॉप भोजन को संग्रहित भोजन को मृदु बनाने का कार्य करती हैं।


4. वातावरण के तापमान उपापचयी क्रियाओं से तापमान के बढ़ने पर भी समतापी (Homeotherms) प्राणियों के शरीर का तापमान नियत रहता हैं। उदाहरण पक्षी और स्तनधारी। टर्टल (किलोन) सरीसृप वर्ग से संबंधित है जो असमतापी (Poikilotherm) होते हैं।


5. हेमीकॉर्डटा कॉर्डेटा संघ दोनों में क्लोम छिद्रयुक्त ग्रसनी (Pharyngeal gill slits) जैसी महत्त्वपूर्ण विशिष्टता की साझेदारी करते हैं।


6. व्हेल, डॉलफिन और सील जलीय (Aquatic) स्तनपायियों के उदाहरण है। ट्राइगोन और शार्क उपास्थिल (Cartilaginous) मछलियाँ है।


7. घोड़े का गण (Order) पेरिसोडैक्टाइला, एक्विडी कुल (Family), कबैलस उपजाति (Subspecies) . फैरस घोड़े की जाति (species) है।


8. पोरिफेरा में शरीर के मध्य एक गुहिका स्पंजगुहा (Spongocoel) होती है। यह स्पंजगुहा कशाभ कोशिकाओं द्वारा आस्तरित होती है जिन्हें कोएनोसाइट कहते है।


9. और्निथोरिंकस और टेकीग्लोसस अण्डज स्तनधारी है। मगरमच्छ, रेप्टाइल वर्ग में आता है जिसका हृदय चार कोष्ठों का बना होता है। कार्टिलेजीनियस मछली (अपवाद काइमेरा) के गिल्स ऑपरक्यूलम द्वारा ढ़के नहीं रहते हैं।


10. सभी स्तनधारी जीव जन्तु प्रजक होते हैं। लेकिन अपवाद स्वरूप और्निथोरिंकस (डकबिल प्लेटीपस) एवं एकीडिना या टेकीयोग्लोसस अण्ड प्रजक है तथा सभी पक्षी अण्ड प्रजक होते हैं।


11. पार्श्वपाद (पेरापोडीया) चपटे, कोमल एवं उर्ध्वाधर फ्लैप जैसी अतिवृद्धि संरचनाएँ होती है जो एनेलिडा जन्तुओं के देह खण्ड़ों के पार्श्व में स्थित होते हैं। पार्श्वपाद खोखले होते हैं जो देह खण्ड की गुहा के निरंतरित भाग को आवरित करते हैं। ये गमन एवं श्वसन दोनों कार्य में सहायक होते हैं।

12. एक जीव की लैंगिक अलैंगिक प्रावस्थाओं के बीच पीढ़ी एकांतरण को मेटाजिनेसिस कहते हैं जैसे-ओबेलिया (सिलेन्ट्रेटा) में पॉलिप अलैंगिक विधि मेड्यूसा लैंगिक विधि से जनन करते हैं।


13. पेट्रोमाइजॉन (लैम्प्रे) फाइलम - कॉर्डेटा के वर्ग साइक्लोस्टोमेटा से संबंध रखता है यह जबड़े रहित मछली जो अलवणीय जल में अण्डे देती है। अण्डे लगभग तीन हफ्तों में स्फुटित होते हैं जिससे पारदर्शी छोटे लार्वा निकलते हैं जिन्हें एमोसिट लार्वा कहते हैं। कायांतरण के बाद किशोर लैम्प्रे वयस्क में रूपान्तरित होने तक लवणीय जल (समुद्रों) की ओर प्रवास करते हैं तथा वयस्क होने के बाद ये पुनः अण्डे देने हेतुध्प्रजनन हेतु लवणीय जल की (नदियों की ओर) तरफ प्रवास करती है।


14. प्लेनेरिया में पुनरूत्पादन की अपार क्षमता पायी जाती है इसमें दोनों प्रकार की पुनरूत्पादन क्षमता पायी जाती है। (1) एपिमॉरफोसिस या अभिरूपान्तरण जिसमें किसी भी क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्निमाण किया जाता है तथा (पप) मॉरफोलेक्सिस जिसमें सम्पूर्ण शरीर का निर्माण शरीर के किसी छोटे से खण्ड से हो जाता है।


15. टॉरपीडो एक लवणीय जल में गहराई में रहने - वाली मछली है जिसके पृष्ठीय क्षेत्र की ओर एक जोड़ी विद्युत अंग उपस्थित होते हैं। इन विद्युत अंगों से निकली विद्युत धारा एक छोटे शिकार को मारने हेतु पर्याप्त है। इन विद्युत अंगों का निर्माण पाीय पेशिय पटो के परिवर्तन के फलस्वरूप होता है जिन्हें तंत्रिका क्रेनियल तंत्रिकाओं से मिलती है।


16. निडेरिया या सिलेन्ट्रेटा वर्ग के जन्तु समुद्री जल द्य में पाए जाते हैं जबकि शेष इकाइनोडर्मेटा सिफेलोकॉर्डेटा एवं टीनोफोरा समुद्रीय जन्तु है। निडेरिया का हाइड्रा एक स्वच्छ जलीय जन्तु है।


17. समुद्री फेन (गोगोर्निया) एक जन्तु है जो फाइलम सिलेन्ट्रेटा से संबंधित है। सभी जंतुओं का मुख्य लक्षण कोशिका भित्ति की पूर्णतः अनुपस्थिति होता है।


18. संघ आर्थोपोडा, एनिमेलिया का सबसे बड़ा संघ है जिसमें कीट इन्सेक्टा वर्ग में सम्मिलित किए जाते हैं। घरेलू मक्खी, तितली, मकड़ी, बिच्छू, सी.सी. मक्खी, सिल्वर फिश आदि कीट वर्ग में सम्मिलित किए जाते हैं जबकि कटलफिश, समुद्री अर्चिन, समुद्री कुकुम्बर इकाइनोडर्मेटा में सम्मिलित किए जाते हैं। उड़न मछली पिसीज वर्ग में, सम्मिलित किए जाते हैं। शूल चींटीखोर (इकीडिना) एक प्रोटोथीरियन स्तनधारी।


19. प्रॉन, स्कॉरपिआन और लोकस्टा, आर्थोपोडा फायलम के अर्न्तगत आते है। सभी दूसरे प्राणियों को निम्न वर्गों में बांटा गया है।

स्पंजपाराफरा

समुद्री-एनीमोनसिलेन्ट्रेटा

तारा मछलीइकाइनोडर्मेटा

मलेरिया परजीवी अमीबाप्रोटोजोआ

मच्छरआर्थोपोडा

केंचुआएनेलिडा

पिनवर्मएस्केहेल्मिंथीज

फीताकृमि (टेपवर्म)→ प्लेटीहैल्मिंथीज


20. सिल्वर फिश (लेपिस्मा) फाइलम आर्थोपोडा के अन्तर्गत आता है। कटलफिश (सीपिया) फाइलम मोलस्का का सदस्य है। पफरफिश तथा उड़न मछली वर्ग पिसीज के सदस्य हैं।


1 Response to "NEET Animal Kingdom(प्राणी जगत) Questions Solved in hindi"